भोलेनाथ इस मंदिर के अंदर पीते हैं सिगरेट, ये चमत्कार देखने वालों की लगी रहती है भीड़

आप लोगों ने देश भर में ऐसे बहुत से मंदिर देखे होंगे या सुना होगा जहां पर कोई मूर्ति जल ग्रहण करती है तो कोई मूर्ति दूध पीती है वैसे देखा जाए तो हमारे देश भर में बहुत से चमत्कारिक मंदिर है और इन मंदिरों के चमत्कार के आगे लोगो को काफी आश्चर्य भी होता है कई बार तो इन चमत्कारों को देखकर व्यक्ति अपनी आंखों पर यकीन नहीं करता है परंतु यह चमत्कार होते हैं और इन चमत्कारों के पीछे क्या राज है इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसे ही भगवान शिव जी के मंदिर के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिस मंदिर के अंदर भोलेनाथ का चमत्कार देखने को मिलता है इस मंदिर के अंदर भोलेनाथ सिगरेट पीते हैं जब सिगरेट इनको अर्पित किया जाता है तो यह अपने आप ही सुलगने लगती है।

आप लोग बहुत से शिव मंदिर में गए होंगे जहां पर भगवान शिव जी को भांग धतूरा अर्पित किया जाता है वैसे भगवान शिव जी को भांग धतूरा सबसे अधिक प्रिय है कई स्थान तो ऐसे हैं जहां पर भगवान शिव जी का श्रृंगार भांग से होता है और प्रसाद के रूप में भी भांग अर्पित किया जाता है लगभग यह बात तो सभी लोग जानते हैं, परंतु सबसे ज्यादा आश्चर्य कर देने वाली बात यह है कि भगवान शिव जी का एक ऐसा अनोखा मंदिर मौजूद है जहां पर भगवान शिव जी को सिगरेट अर्पित किया जाता है इतना ही नहीं जो सिगरेट अर्पित किया जाता है वह भगवान शिवजी पीते भी है और उस सिगरेट से धुआँ भी निकलता है आप यह बात सुनकर आश्चर्यचकित जरूर हो गए होंगे परंतु यह बात बिल्कुल सत्य है दरअसल, हम जिस मंदिर के बारे में बात कर रहे हैं यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के उर्की सोलन जिले में भगवान शिव का अनोखा मंदिर मौजूद है इस मंदिर को लुटरू महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है।

जो भक्त इस मंदिर के अंदर दर्शन के लिए आता है वह अपने साथ फूल प्रसाद के साथ सिगरेट भी साथ लेकर जाता है और यह सभी चीजें भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया जाता है जो सिगरेट भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया जाता है वह बड़े ही शौक के साथ भोलेनाथ इसको पीते हैं इस मंदिर के अंदर भगवान शिव जी की पूजा में विशेष तौर पर सिगरेट अर्पित किया जाता है इस मंदिर के अंदर भोलेनाथ को सिगरेट सदियों से पिलाई जा रही है कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि यह भोलेनाथ का चमत्कार है और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन सभी चीजों को अंधविश्वास मानते हैं परंतु भोलेनाथ के इस चमत्कार को देखने के लिए लोग दूर-दूर से भारी संख्या में आते हैं।

आप लोगों को यह बात जानकर और अधिक आश्चर्य होगा कि जो सिगरेट शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है उसको कोई भी नहीं सुलगाता है बल्कि यह अपने आप ही सुलग जाती है और इससे धुआँ भी निकलता है जिसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि खुद भोलेनाथ सिगरेट पी रहे हैं इस मंदिर के अंदर भगवान शिव जी के शिवलिंग में कई जगह पर गड्ढे भी बने हुए हैं जिसके अंदर भक्त सिगरेट फंसा देते हैं भगवान भोलेनाथ के इस अद्भुत दृश्य को देखते ही लोग खुद को नहीं रोक पाते हैं और इसका वीडियो बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *