ये 5 दिव्य पौधे, जिन्हें घर में लगाने से करती है लक्ष्मी निवास, जल्द ही बन सकते है आप करोडपति।

आप तो जानते ही होंगे कि हमारा विज्ञान कहता है कि धरती पर बिना पैड-पोधे जीवन संभव ही नहीं है। वहीं दूसरी और हमारे शास्त्रो में वृक्षों को दैवीय और चमत्कारिक माना गया है। धार्मिक मान्यता अनुसार आज हम आप को इस आर्टिकल में 5 महत्वपूर्ण वृक्ष के बारे में बताने जा रहे है।

कहा जाता है कि इन 5 वृक्षों की पूजा करने से आप धनवान और समृद्धिशाली जीवन व्यतीत कर सकते है। तो आइए इन 5 वृक्षों के बारे में विस्तार से जानते है।

1. शमी का पौधा

शास्त्रों के अनुसार शमी के पेड के नीचे अगर आप रोज शाम को तिल के तेल का दीपक जलाते है तो घर में धन की वृद्धि होती है। रोजाना शाम को घर में पूजापाठ करने के बाद शमी के पेड के नीचे दीपक जरुर जलाए। शमी के पेड को घर के बाहर उस दिशा में लगाना चाहिए कि जब भी आप घर के बाहर जाएं तो यह आपके दाएं हाथ पर पडे।

 

वहीं जिस जगह पर शमी का पेड लगाएं उस स्थान को एकदम स्वच्छ रखना जरुरी है। इसे शनिवार के दिन या फिर विजयादशमी के दिन लगाना अतिउत्तम माना जाता है। शमी के पेड के नीच हर शनिवार सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि की दशा में से छूटकारा मिलता है।

2. पीपल का पेड

बता दें कि पीपल के पेड के बारे में कहा गया है कि यह 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से और धामिक दृष्टि से बेहद लाभकारी माना गया है।

 

शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेडों में पित्रों का वास होता है। पीपल के पेड की पूजा करने से हमारी प्रार्थना उन तक पहुंचती है। इसी वजह से हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पीपल के पेड पर हर शनिवार को दीपक लगाने से हमें शनि की दशा में से राहत मिलती है।

3. मनी प्लांट पौधा

मनी प्लांट को वास्तुशास्त्र के हिसाब से खास माना गया है। यह जितना सुंदर होता है उतना ही पोजिटिव एनर्जी देता है। आप चाहें तो मनी प्लांट को घर के अंदर भी लगा सकते है।

 

फिर अगर घर के अंदर लगा पाना संभव न हो तो आप इसे बोतल में करके पानी में घर अंदर देख सकते है। जिससे आप के अंदर पोजिटिव वाइब्स आती है।

4. केले का पेड

केले का पेड हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व है। केपे के पेड की गुरुवार को पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। केले के पेड की पूजा करने से आपको बृहस्पति बलवान होता है। भगवान विष्णु भी आपसे प्रसन्न होते है।

 

केले के पेड़ की हर गुरुवार को चने की दाल और गुड़ से पूजा की जाती है। जो लोग गुरुवार का व्रत करते हैं वे लोग केले के पेड़ की पूजा करते हैं और जल चढ़ाते हैं।

5. तुलसी का पौधा

बता दें कि तुलसी के पौधे को विष्‍णुजी का प्रिय माना जाता है और यह मां लक्ष्‍मी का रूप होता है। तुलसी के पेड़ के नीचे रोजाना घी का दीपक जलाने से आपके घर में धन वृद्धि होती है और मां लक्ष्‍मी भी आपसे प्रसन्‍न रहती हैं।

 

रोजाना तुलसी के पौधे में जल देना चाहिए। रविवार को तुलसी के पौधे में जल नहीं दिया जाता है। वहीं एकादशी के दिन तुलसी के पत्‍ते नहीं तोड़ने चाहिए।