आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 1 जून 2021 राशिफल में जानें।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आपके घर परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा, जिससे आप लगातार सफलता हासिल करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। धन लाभ के नए रास्ते नजर आ रहे हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी की भी बातों में ना आएं। गाड़ी चलाते समय थोड़ा सतर्क रहें। काफी लंबे समय से लटकी हुई पुरानी योजना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू खर्च में कमी आएगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा प्राप्त होगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। दूसरों की भलाई जैसे कार्य कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मन की परेशानियां कम हो सकती है। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। छात्रों का आज का दिन अच्छा रहेगा, आपका मन पढ़ाई में लगेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर परिवार का माहौल सकारात्मक नजर आ रहा है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कामकाज के तरीकों में कुछ परिवर्तन करने की सोच सकते हैं, जिसका भविष्य में बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेगा। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट कचहरी के कामों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा अधिक आएगा। किसी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है। आज आपको काफी सोच समझ कर चलना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोग व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर कीजिए। अटकी हुई योजना फिर से शुरू करने का समय ठीक है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। बच्चों की तरफ से मन काफी परेशान रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होने वाली है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय पर पूरा होगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे जिससे आपका मुनाफा बढ़ेगा।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। आज कोई लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आपको अपनी नई योजनाओं का बेहतरीन फायदा मिलेगा। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का समय उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शादीशुदा जीवन अच्छा व्यतीत होने वाला है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल ठीक रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। उन्नति के नए मार्ग और विकल्प मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे लोगों का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत हासिल होगी। प्रेम के रिश्तो में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे हैं। बेकार का तनाव मत लीजिए। आपको अपने जरूरी काम पर फोकस करना होगा। आप किसी ना किसी काम में बिजी रहें ,इससे मन में इधर-उधर की बातें नहीं आएंगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है, आपका मन पढ़ाई में लगेगा ,आमदनी अच्छी रहेगी ,बहुत ही जल्द आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।