नाभि जिसे इंग्लिश में बेली बटन कहते हैं ये पेट पर एक गहरा निशान होता है, जो नवजात शिशु से गर्भनाल को अलग करने के कारण बनती है। नाभि, पेट पर एक महत्वपूर्ण निशान होती है, क्योंकि उसकी स्थिति इंसानों में अपेक्षाकृत समान होती है। वैसे आज हम आपको नाभि के अनुसार बताएंगे कि सुन्दर और हॉट सेक्सी दिखने वाली महिलाओं के मन में क्या छिपा होता है। आपको सुनकर शायद अजीब लगता होगा लेकिन बता दें कि महिलाओं की पेट की नाभि उनके कुछ गहरे राज को खोल सकती है। आइए जानते हैं कैसे
लंबी और वक्रा नाभि
जिन महिलाओं की नाभि लंबी और वक्री होती है उनके अंदर बहुत कॉन्फिडेंस होता है ऐसी स्त्रियां आमतौर पर आत्मनिर्भर बनना पसंद करती है। ये अपने जीवन में परफेक्शन पसंद करती हैं। ऐसी स्त्री काफी बोल्ड और मनमौजी होती है। इन्हें लोगों से दोस्ती और जान-पहचान बढ़ाना अच्छा लगता है।
गोल नाभि
जिन महिलाओं की नाभि गोल होती है वह गुणवान होती है। आमतौर पर इनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और यह बुद्घिमान भी होती हैं। इनके हृदय में दया की भावना रहती है और दयालु होती है। इसलिए यह जहां भी और जिस परिवार में होती है सम्मान पाती है। जिनकी पत्नी ऐसी होती है उनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय रहता है।
गहरी नाभि
जिन महिलाओं की नाभि गहरी होती है उन्हें हर खूबसूरत चीज से प्यार होता है। अगर स्वभाव की बात करें तो ये काफी रोमांटिक और मिलनसार होते हैं इनका भाग्य काफी बुलंद होता है। जिसके कारण लक्ष्मी की कृपा इनपर हमेशा बनी रहती है इतना ही नहीं इन्हें खूबसूरत जीवन साथी के साथ-साथ पैसे वाला ससुराल भी मिलता है।