दीपावली के पर्व पर इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, लक्ष्मी का होगा वास, जीवन में हो जाएगा उजाला

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं दीपावली के पर्व पर सभी लोग अपने घर को रोशन करते हैं, दीपावली के दिन दीपक जलाने की परंपरा आज से नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है, सभी लोग दीपावली की रात अपने घरों और आसपास दीपक जलाकर रोशनी करते हैं, सभी घर दीपक से जगमगाते रहते हैं, ऐसा बताया जाता है कि दीपावली वाले दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी पृथ्वी पर भ्रमण करती है दीपावली के दिन सभी लोग यही चाहते हैं कि उनके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का प्रवेश हो।

अगर आप चाहते हैं कि माता लक्ष्मी जी आपके घर में प्रवेश करे तो कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाना बहुत ही आवश्यक है, अगर आप इन स्थानों पर दीपक नहीं जलाते हैं तो इसकी वजह से धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आगमन नहीं होता है, आखिर यह स्थान कौन से हैं? जहां पर दीपक जलाना जरूरी है, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं।

दीपावली के पर्व पर इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक

मंदिर में जलाएं दीपक

वैसे देखा जाए तो दिवाली के दिन प्रत्येक स्थान पर दीपक जलाना शुभ होता है यदि आपके घर के आसपास कोई मंदिर स्थित है तो आप वहां दीपक जलाना ना भूले, ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी के साथ साथ सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है, अगर आपके घर के समीप कोई मंदिर नहीं है तो आप किसी भी मंदिर में जाकर दीपक जलाएं, इससे आपका भाग्य रोशन होगा।

पूजा स्थान पर दीपक जलाएं

दिवाली के त्यौहार पर लोग पूजा स्थल पर दीपक जलाते हैं परंतु अपने पूजा घर में दीपक जलाने के पश्चात आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह दीपक पूरी रात जलता रहना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है और आपको अपने जीवन में कभी भी धन से संबंधित परेशानियां उत्पन्न नहीं होगी, अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी भी धन का भाव ना रहे तो आप दिवाली के दिन पूजा स्थल पर दीपक जलाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखिए।

आंगन में जलाएं दिया

आप अपने घर के आंगन में दिवाली की रात को दिया अवश्य जलाएं परंतु आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि जो दिया आप अपने घर के आंगन में जला रहे हैं वह रात भर जलना चाहिए क्योंकि अगर माता लक्ष्मी जी आपके घर में प्रवेश करेंगी तो वह आंगन से ही आती है, माता लक्ष्मी जी अपने वाहन उल्लू पर बैठकर पृथ्वी पर भ्रमण करती है, ऐसा माना जाता है कि जिस घर के अंदर माता लक्ष्मी जी का वास होता है वहां पर पैसों की कोई कमी नहीं होती है।

बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

आप दीपावली की रात को बेलपत्र के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना ना भूलें क्योंकि बेलपत्र भगवान भोलेनाथ का प्रिय माना गया है, अगर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है तो ऐसे में बेलपत्र का इस्तेमाल अवश्य होता है, अगर आप दीपावली की रात को बेलपत्र के वृक्ष के नीचे दीपक जलाते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है, इससे आपके जीवन में जो भी समस्या चल रही है वह सभी दूर होती है, इससे माता लक्ष्मी जी के आशीर्वाद के साथ साथ भगवान भोलेनाथ का भी आशीर्वाद मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *