गलती से भी मंगलवार के दिन न करें ये काम, वरना बनते-बनते बिगड़ जाएंगे सभी काम

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित हैं| ऐसी मान्यता हैं कि इस दिन हनुमान जी की पुजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं| इसके साथ ही व्यक्ति के ऊपर हनुमान जी की असीम कृपा बरसती हैं| ऐसा कहा जाता हैं कि जिस किस के कुंडली में मंगल दोष होता हैं उन्हें हनुमान जी पुजा करने की सलाह दी जाती हैं| ऐसा माना जाता हैं कि जिस किसी के कुंडली में मंगल दोष होता हैं, यदि वो मंगलवार के दिन हनुमान जी कि पुजा करते हैं वो उनके कुंडली में मंगल दोष कम या दूर हो जाता हैं| जैसा की आप सब जानते हैं हनुमान जी को कलयुग का जीवित देवता माना जाता हैं|

इसलिए कलयुग में जो भी व्यक्ति उनकी पुजा करते हैं उनकी हर मनोकामना बजरंगबली पूरी करते हैं| इसके साथ उस व्यक्ति के ऊपर कभी भी किसी प्रकार का कोई संकट नहीं आता हैं| हनुमान जी को सिंदूर बहुत पसंद हैं इसलिए उन्हें पुजा में सिंदूर जरूर चढ़ाएँ| अर्थात यदि आप मंगलवार के दिन हनुमान जी की पुजा करते हैं तो बजरंगबली आपकी हर इच्छा पूरी करेंगे| इसके साथ ही मंगलवार को कुछ ऐसे काम हैं जिन्हे करना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता हैं कि इस दिन इन कामों को करने से बजरंगबली नाराज हो जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि वो कौन से काम हैं जिन्हें मंगलवार के दिन करने से हनुमान जी रुष्ट हो जाते हैं|

(1) महाभारत के मुताबिक मंगलवार के दिन दाढ़ी बनवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करना असमय मृत्यु को बुलाना होता है। ऐसा करने पर व्यक्ति को मंगल दोष भी लगता है।

(2) मंगलवार के दिन श्रृंगार का सामान नहीं खरीदना चाहिए| ऐसा मान्यता है कि इस दिन श्रृंगार का सामान खरीदने से वैवाहिक संबंधों में दरार आ जाती है। श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा होता हैं|

(3) मंगलवार के दिन भूल से भी उड़द के दाल का सेवन नहीं करना चाहिए| इस दिन उड़द के दाल खाने से शनि और मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी साबित हो सकता हैं| वो इसलिए क्योंकि उड़द के दाल का संबंध शनि से हैं|

(4) मंगलवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। यदि आप इस दिन नाखून काटते हैं तो आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नाखून शुक्रवार के दिन काटे, नाखून काटने के लिए यह शुभ दिन होता हैं|

(5) मंगलवार के दिन अपने बड़े भाई से झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता हैं कि मंगल का संबंध बड़े भाई से होता है। भाई से झगड़ा मंगल को खराब करता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती हैं| इसके साथ ही पारिवारिक परेशानियाँ बढ़ सकती हैं|

(6) मंगलवार के दिन मछली का सेवन नहीं करना चाहिए| ऐसी मान्यता हैं कि इस दिन मछली खरीदने और खाने से व्यक्ति का पैसा पानी की तरह बह जाता हैं यानि खत्म हो जाता हैं|

(7) मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े ना खरीदे और ना ही पहने| इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने पर मंगल दोष का प्रभाव कम होता हैं| काले वस्त्र आप शनिवार के दिन पहन सकते हैं|

(8) मंगलवार के दिन भूमि को नहीं खोदना चाहिए| ऐसा करने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता हैं। वो इसलिए क्योंकि मंगल को भूमिपुत्र माना गया है। इसलिए मंगलवार के दिन घर की नींव रखना भी अशुभ होता हैं|