मकर संक्रांति के दिन भूल से भी ना करे ये 5 काम, पूरे वर्ष के दौरान होगा धन का नुकसान।

आप को बता दें कि सूर्यदेव जब मकर राशि में प्रवेश करते है, तब मकर संक्रांति आती है। लेकिन इस वर्ष सूर्य के राशि बदलने को लेकर पंचांग में मदभेद होने के कारण मकर संक्रांति कही 14 तो कहीं 15 जनवरी को मनाई जा रही है।

बता दें कि गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं, यानि मकर राशि में। मकर संक्रांति इस साल 14 व 15 जनवरी यानी दोनों दिन मनाई जाएगी।

दरअसल इस दिन सूर्य देव का मकर राशि में गोचर होता है। सूर्य देव की गति उत्तरायण होती है। जिसे दान व स्नान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी इन काम को नहीं करना चाहिए। अन्यथा सूर्य देव नाराज हो सकते हैं।

 

मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें ये गलती

1. मकर संक्रांति के दिन बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. मकर संक्रांति के दिन घर पर ही पानी में काले तिल, हल्का गुड़ और गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।
3. मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज व मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
4. मकर संक्रांति के दिन वाणी पर संयम बरतें।
5. मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए।
6. मकर संक्रांति के दिन मसालेदान भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

 

मकर संक्रांति पर ये कार्य जरुर करना चाहिए

1. मकर संक्रांति के दिन कोई गरीब या भिखारी आपके घर आए तो उसे अपनी सामर्थ अनुसार दान करना चाहिए।
2. मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय व सूर्यास्त के समय पूजा-पाठ करें।
3. मकर संक्रांति के दिन मूंग की दाल की खिचड़ी का सेवन करने के साथ क्षमतानुसार दान करना चाहिए।
4. मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।