घर के मंदिर में भूलकर भी ना करें ये छोटी सी भूल वरना जीवन भर के लिए बन सकते हैं ग़रीब, जानें

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। जो भी व्यक्ति अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति के साथ-साथ धनी बनना चाहता है, वह घर में माता लक्ष्मी की पूजा ज़रूर करता है। ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी की पूजा करने से ग़रीब व्यक्ति भी काफ़ी धनवान बन सकता है। धन की देवी लक्ष्मी जिस व्यक्ति की आराधना से ख़ुश हो जाती हैं, उसे रोड़पती से करोड़पति बना देती हैं। लेकिन अगर माता लक्ष्मी किसी वजह से नाराज़ हो जाती हैं तो करोड़पति को भी भिखारी बना देती हैं।

अलग-अलग देवी-देवताओं के होते हैं पूजा के अलग-अलग नियम

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सभी देवी-देवताओं की पूजा के अलग-अलग नियम होते हैं। उस देवी-देवताओं की पूजा करते समय इन नियमों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। धर्म और वास्तु की दृष्टि से घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा या चित्र लगाना काफ़ी शुभ माना जाता है। लेकिन चित्र या प्रतिमा लगाते समय कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। आपके द्वारा की गयी एक छोटी सी ग़लती का ख़ामियाज़ा आपको बड़े तौर पर भी भुगतना पड़ सकता है।

पा सकते हैं मा लक्ष्मी की विशेष कृपा:

आज हम आपको धन की देवी लक्ष्मी की प्रतिमा और चित्र से सम्बंधित कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं। इन बातों को जानकार आप ख़ुद से हुई ग़लतियों को सुधार सकते हैं। ग़लतियों को सुधारकर आप माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पा सकते हैं।

भूलकर भी ना करें ये ग़लतियाँ

ज़्यादातर लोगों को आपने देखा होगा कि वो घर में माता लक्ष्मी की ऐसी प्रतिमा या चित्र लगाते हैं, जिसमें वह खड़ी रहती हैं। वास्तुशास्त्र और धर्मशास्त्र के अनुसार इस तरह की प्रतिमा या चित्र को घर में नहीं लगाना चाहिए। खड़ी मुद्रा में माता लक्ष्मी को प्रस्थान के प्रतीक के रूप में माना जाता है। यानी माता लक्ष्मी उस घर से जानें की स्थिति में हैं और वह कभी भी वहाँ से जा सकती हैं। अब आप तो यह नहीं चाहेंगे कि आपके घर से माता लक्ष्मी चली जाएँ। इसलिए ग़लती से भी माता लक्ष्मी की ऐसे प्रतिमा या चित्र को अपने घर में ना लगाएँ।

कुछ लोग देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर अपने घर में लगा देते हैं, जिसमें वह उल्लू पर सवार होती हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार इस तरह की तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि उल्लू पर सवार माता लक्ष्मी को चंचलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर चली जाती हैं। अब आप स्वयं ही समझ सकते हैं कि इस तरह की तस्वीर लगाने से आपको क्या हानि हो सकती है।

ऐसी प्रतिमा या तस्वीर लगाने से मिलता है शुभ फल

धर्मशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति को अपने घर में धन की देवी माता लक्ष्मी की ऐसी प्रतिमा लगानी चाहिए, जिसमें वह कमल के आसन पर विराजित हों और प्रसन्न मुद्रा में हों। माता लक्ष्मी की ऐसी प्रतिमा लगाने से घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है और धन-दौलत, मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही जीवन में कभी भी आपके ऊपर विपत्ति नहीं आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *