गुरूवार को जो करते हैं यह काम, वो जीते हैं ऐशो आराम का जीवन

गुरूवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन को हमारे धर्म में काफी शुभ दिन माना गया है। आज हम जानेंगे उन उपायों के बारे में जिनका ध्यान रख कर आप भी अपने जीवन में खुशियों को आमंत्रित कर सकते हैं तथा कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी हम बताने वाले हैं जिसे आज के दिन नहीं करना चाहिए ताकि आप किसी पाप के भागी अनजाने में ना बनें।

 

बृहस्पति देव से जुड़ा दान पुण्य

शास्त्रों में बृहस्पति को देवताओं के गुरु का स्थान दिया गया है इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण दिन हमेशा से माना जाता रहा है। इस दिन आप यदि बृहस्पति देव से जुड़ी चीजें जैसे पीला वस्त्र, पीला फूल, लकड़ी से बने हुए खिलौने, कांस्य, हल्दी, ताजे फल इत्यादि अगर दान करते हैं तो आपको बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होंगे और आपके ग्रहों में दोष समाप्त होंगे जिससे आपका जीवन पहले से अधिक सुखमय बन जायेगा।

 

गुरु ग्रह का दोष और उपाय

यदि आप अपने गुरु ग्रह का दोष समाप्त करना चाहते हैं तो आप गुरूवार के दिन व्रत भी कर सकते हैं। कहा जाता है कि जो इंसान 7 गुरूवार व्रत करता है वो भी पूरी श्रद्धा के साथ तो उसके बृहस्पति के दोष समाप्त हो जाते हैं और हर कष्ट एवं पीड़ा से उसे मुक्ति मिल जाती है। इस दिन आप सूर्योदय से पहले उठने का प्रयास करें और विष्णु भगवान के सामने घी का दिया अवश्य जलाएं। इससे लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहेगी और विष्णु जी आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ले कर आएंगे।

 

गुरूवार के दिन आप शिव जी को बेसन के बने लड्डू चढ़ा कर भी पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं, ध्यान रखें कि इस दिन पूजा पाठ करते समय पीले वस्त्रों को धारण करना शुभ माना जाता है और अगर आप चाहें तो बृहस्पति देव की कथा सुन कर भी आशीर्वाद की प्राप्ति कर सकते हैं। पूजा के दौरान सही विधि और स्वच्छ्ता का पूरा ध्यान रखें और मंत्र पढ़ते समय सही उच्चारण भी काफी ज्यादा आवश्यक है।