इंसान के अंदर बहुत कुछ जानने की उत्सुकता होती है जो और किसी प्राणी के अंदर शायद ही देखने को मिले। छिपकली एक ऐसा जीव है जो हर घर की दीवारों पर अकसर दिखाई देती है। अकसर लोग छिपकली से डरते है क्यों कि इसे बहुत जहरीली माना जाता है। लेकिन इसके साथ ही जब छिपकली किसी व्यक्ति पर गिरती है तो शगुन-अपशगुन के विचार भी डराने लगते है। मगर आपको बता दे कि छिपकली का शरीर पर गिरना बुरा ही नहीं बल्कि कभी-कभी शुभ भी माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर पर छिपकली के गिरने को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं, कहा जाता है कि स्त्रियों के दाहिने और पुरुषों के बाएं अंगों पर यदि कोई छिपकली गिरे तो वह अशुभ होता है। वहीं यदि पुरुषों के सीधी तरफ और स्त्रियों के उल्टी तरफ के अंगों पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के सिर पर छिपकली के गिरने से लाभ की स्थिति बनती है जबकि ललाट पर छिपकली गिरे तो आपको अपने प्रिय व्यक्ति से मिलने का अवसर बनता है।
माना जाता है की गर्दन पर छिपकली का गिरना शत्रुओं का नाश करता है और दोनों भौंहों के बीच अगर छिपकली गिरे, तो यही समझ लीजिये कि शासकीय अधिकारियों के साथ संबंध सुधरने वाले हैं। अगर छिपकली संभोग करती मिले तो किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। लड़ती दिखे तो किसी दूसरे से झगड़ा संभव है और अलग होती दिखे तो किसी प्रियजन से बिछडने का दु:ख सहना पड़ सकता है।
बाएं कान पर छिपकली गिरने से लाभ तो दाएं कान पर छिपकली गिरने से आयु में वृद्धि होती है। कमर पर छिपकली गिरने पर घर में नया वाहन आता है।ऐसा कहा जाता है कि हृदय पर छिपकली का गिरना अर्थात धन का प्राप्त होना है।
दाहिनी जांघ पर छिपकली गिरने से सुख मिलता है. वहीं बाईं जांघ पर छिपकली गिरने से दुख ही दुख यानी शारीरिक पीड़ा। बाएं घुटने पर छिपकली गिरने का मतलब बुद्धि हानि। दाहिने घुटने पर छिपकली गिरना यानी यात्रा का संयोग बनेगा। छाती के दाहिनी ओर छिपकली गिरने से जल्द ही ढेर सारी खुशियां मिलती हैं जबकि बाईं ओर गिरने से घर में ज्यादा क्लेश होता है। शुभ होने के साथ कई बार बुरा भी होता है, कहा जाता है कि यदि छिपकली आपके ऊपर वाले होंठ पर गिरती है तो आपको धन संबंधी नुकसान होता है जबकि यदि नाक पर गिर जाये तो आपको पीड़ा और कष्ट झेलना पड़ सकता है। अगर छिपकली बाईं भुजा पर गिरती है तो शासकीय कार्यों में बाधा का संकेत करती है।