हथेली पर बना ये निशान बनाता है भाग्यशाली, इन लोगों के जीवन में नहीं होती धन की कमी

शास्त्रों के अनुसार

हमारे शरीर के अंग और हमारी हथेली की रेखाएं हमारे जीवन के बारे में बहुत सी बातें बतातीं हैं। अगर हम हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार देखें तो सभी लोगों की हथेली पर बहुत प्रकार की रेखाएं बनी होती हैं। हथेली पर बनी हुई यह अलग-अलग रेखाएं भविष्य की घटनाओं की तरफ इशारा करती है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सभी लोगों की हथेली पर एक जैसी रेखा नहीं होती है और सभी लोगों का जीवन भी एक जैसा व्यतीत नहीं होता है। हथेली पर कुछ ऐसे निशान बने होते हैं जो व्यक्ति के धनवान और सुख-समृद्धि की तरफ संकेत करता है। आज हम आपको हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कहां और कौन-कौन सी रेखाएं और निशान व्यक्ति को धनवान और भाग्यशाली बनाती है, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपकी हथेली पर यह निशान और रेखाएं है तो समझिए आप भाग्यशाली हैं।

यदि किसी व्यक्ति की 10 उंगलियों पर

चक्र का निशान बना हुआ है तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार उस व्यक्ति पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद होता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोग अपने जीवन में अच्छा खासा मुकाम हासिल करते हैं। ऐसे लोगों को नाम, यश, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

जिन लोगों की हथेली पर

शुक्र पर्वत से निकलती हुई कोई रेखा जाकर भाग्य रेखा से मिलती है तो इस तरह के लोग बहुत किस्मत वाले साबित होते हैं। यह लोग बहुत ही मेहनती होते हैं। इनका स्वभाव भी बेहद कर्मठ होता है। ऐसे व्यक्तियों को सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। इन लोगों को राजयोग का सुख मिलता है।

यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर मछली

जैसी आकृति का कोई निशान बना हुआ है तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यह बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। इस तरह के लोगों को अपने जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इन लोगों को अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

वैसे तो इंसान की हथेली पर

कई प्रकार के निशान मौजूद होते हैं परंतु जिन लोगों की हथेली पर कमल के फूल की आकृति बनी हुई नजर आती है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इस तरह के लोग अपनी मेहनत से अपने जीवन में सब कुछ हासिल करने में सक्षम रहते हैं। इस तरह के लोग धैर्यशील होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में धन-संपदा की कोई कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे लोगों को मान सम्मान की भी प्राप्ति होती है। जैसा कि हम लोग जानते हैं कमल का फूल धन की देवी माता लक्ष्मी जी का प्रतीक होता है। कमल का फूल खासतौर पर भाग्य रेखा, शनि पर्वत, गुरु पर्वत, जीवन रेखा, शुक्र पर्वत पर बना हुआ है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

आपको बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसकी सहायता से व्यक्ति अपनी हथेली पर मौजूद रेखाओं के अर्थ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। आपके हाथों की हथेली पर बने हुए निशान आपके भविष्य की तरफ इशारा करते हैं। उपरोक्त कुछ शुभ निशान के बारे में जानकारी दी गई है। अगर इस तरह के निशान आपकी हथेली पर मौजूद है तो समझें आप बेहद भाग्यशाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *