जानिए उम्र के हिसाब से आपको कितने गिलास पानी पीना चाहिए

सामान्यतः लोग यही मानते हैं कि इंसान को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम  8 गिलास पानी पीना जरूरी होता है लेकिन यह मात्रा सबके लिए समान नही है। क्योंकि एक इंसान को कितने पानी की आवश्यकता होगी इसके लिए भी एक मापदंड निर्धारित की गई है जिसमे कुछ अंगो पर विशेष ध्यान दिया गया है क्योंकि उसकी वजह से ही पानी के मात्रा में उतार चढ़ाव आने लगता है जैसे – व्यक्ति का लिंग, आयु, फिजिकल एक्टिविटी के साथ-साथ मौसम। सीधे शब्दों में कहें तो हर इंसान के शरीर मे पानी की जरूरत भिन्न-भिन्न होती है जिसके बारे में मालूम होना अतिआवश्यक है।

गिलास

वैज्ञानिकों की माने तो उन्होंने एक खास आंकड़ा बताया है जिसके मुताबिक यदि किसी शख्स की दोनो किडनियां अच्छी तरह काम कर रही हो तो उसे रोजाना अपने वजन के मुताबिक पानी का सेवन करना चाहिए। जिसके लिए अनुपात बताया गया है – हर किलोग्राम पर 30ML पानी पीना जरूरी है। खैर ये तो हो गयी वजन की बात लेकिन आज हम बताएंगे कि आपके उम्र के मुताबिक दिन भर में कितना पानी पीना आपकी सेहत के लिए सही होगा…

कितना पानी जरूरी है

ध्यान देने वाली बात है कि जिन बच्चों की उम्र 1 से 8 साल के बीच है उन्हें रोजाना 6 गिलास पानी पीना चाहिए यानि 1.5 लीटर प्रतिदिन। वहीं उम्र बढ़ने पर पानी की जरूरत बढ़ जाती है इसलिए 9 से 17 वर्ष के उम्र वाले किशोरों को रोजाना 12 गिलास पानी पीना अत्यंत आवश्यक है जो कि कम से कम 2.5 लीटर के बराबर होगा। अब जानते हैं व्यस्को के बारे में तो बता दें कि आजकल वयस्क लोग पानी पीने के लिए भी वक़्त नही निकाल पाते और मन मसोस कर रह जाते हैं लेकिन इसका सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है।

व्यस्को को पीना चाहिए अधिक पानी

जिन व्यस्को की आयु 18 से ऊपर है उन्हें 60 वर्ष की आयु तक रोजाना 14 गिलास पानी पीना ही चाहिए जो 3 लीटर के बराबर है। वहीं एक जवान महिला को रोजाना 10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है इससे आपका शरीर हमेशा स्वस्थ और ग्लैमरस रहेगा। उम्र के हिसाब से इन आंकड़ों को फॉलो करने के बाद पानी की मात्रा आपकी एक्टिविटी पर भी निर्भर करता है कि आप कितना ऊर्जा खपत कर पाते हैं।

जो एक्सरसाइज करते हैं

जब लोग रोजाना व्यायाम करते हैं तो उनके भीतर ऊर्जा का अधिक ह्रास होता है और ऐसे में उनके शरीर के भीतर पानी की जरूरत बढ़ जाती है। यदि आप 30 मिनट से ज्यादा व्यायाम करते हैं तो अपने आंकड़े से 2 गिलास अधिक पानी पीना सही होगा। वहीं यदि आप गर्म इलाके में रहते हैं तो अधिक पानी पीने की जरूरत है। जो लोग सामान्य स्तर से ज्यादा ऊँचाई पर निर्वहन करते हैं उन्हें अन्य लोगो से अधिक पानी पीना चाहिए जिससे आप हमेशा सेहतमंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *