ये है वो 6 राशि, जिनकी भगवान विष्णु करने जा रहे है हर मुराद पूरी, कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगी प्रगति।

राशियों का खेल भी बड़ा अजीब माना गया है। कब इनकी स्थिति व्यक्ति की किस्मत बदल दे, इसके बारे में बता पाना बहुत ही मुश्किल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में निरंतर होने वाले बदलाव की वजह से व्यक्ति का जीवन, व्यापार, परिवार, नौकरी पर प्रभाव पड़ता है।

ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति की वजह से व्यक्ति को अपने जीवन में फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग की वजह से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

इन राशियों के लोगों की मन की मुराद भगवान पूरी करेंगे और यह अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। तो चलिए जानते हैं यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की कुंडली में अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है। भगवान विष्णु जी की कृपा से प्रेम, व्यापार में आपको शुभ नतीजे प्राप्त होंगे। पड़ोसियों के साथ आपके तालमेल बेहतर रहने वाले हैं।

 

अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों की किस्मत के सितारे बहुत ही शीघ्र चमकने वाले हैं। भगवान विष्णु जी के आशीर्वाद से करियर के क्षेत्र में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों का कार्यालय में रुतबा बना रहेगा।

 

बड़े अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहेंगे। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आत्मबल मजबूत रहेगा। आप पूरे जोश के साथ अपने सभी कार्य संपन्न करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने जीवन में थोड़ी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। कठिन परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर काबू रखने की जरूरत है। किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा।

 

आप किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद रहेगा। विशेष रूप से जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको भारी मुनाफा मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

 

स्वास्थ्य, व्यापार सब कुछ अच्छा चलेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को शासन-सत्ता पक्ष से सहयोग मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

संतान पक्ष की स्थिति में सुधार आने की संभावना बन रही है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ सकते हैं। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। समय के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। इधर-उधर के कामों में अधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों से दूर रहें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय काफी चिंताजनक रहने वाला है। पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी रिस्क मत लीजिए।

 

स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन में आपको मिलाजुला फल मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन में पहले से सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। माता-पिता के सहयोग से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

 

सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने शत्रुओं का सामना करना पड़ेगा। आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आपको सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम पूरे करने होंगे। आप जल्दी बाजी मत कीजिए।

 

अगर आप कोशिश करेंगे तो बहुत ही जल्द आपकी स्थिति बेहतर हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा संतान की नकारात्मक गतिविधियों के कारण आपको परेशान होना पड़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। अचानक करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का समय अच्छा रहने वाला है। आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। आप परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं।

 

आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम, व्यापार में आपको शुभ नतीजे मिलेंगे। आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय बेहतर साबित होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को भूमि, भवन, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपके लिए आने वाले दिन बहुत ही उत्तम रहने वाले हैं। भगवान विष्णु जी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्रेम जीवन में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

 

बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। व्यापार दृष्टिकोण से समय शुभ रहेगा। भागीदारों के सहयोग से आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। आपकी अधूरी मनोकामना पूरी होने के संकेत मिल रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप किसी नए कार्य की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए।

 

मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए।