आपके कई राज छुपाए बैठे हैं शरीर के ये तिल, जानिये आखिर क्या कहता है समुद्र शास्त्र!

आप को बता दें कि हमारे शरीर के जिस स्थान पर तिल है। वहां वो ज्यादा प्रभाव डालता है। क्योंकि शरीर के अलग-अलग हिस्सों का अलग ही फायदा होता है। तिल को काफी पहले से आपके आने वाले समय के साथ जोडकर देखा जाता है।

जैसे कि मुंह के अंदर तिल होने पर आपके द्वारा कही गईं बातो के सच होने की संभावना आधिक होती है। वहीं कुछ लोग इसे मीठे के लिए ज्यादा लालायित होने वाला भी बताते हैं। लेकिन इन सबके मामले में समुद्रशास्त्र हमें सही स्थिति का ज्ञान कराता है।

आज हम आप को इस आर्टिकल में समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर पर कई सारे तिल आखिर क्या कहते है, इसके पीछे क्या राज छिपाए है। इस बारे में बताने जा रहे है। तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते है।

 

आखिर किन हिस्सों पर तिल को भाग्यशाली बताता है समुद्र शास्त्र?

1. बता दें कि समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हथेली पर तिल होता है, ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं और इन्हें हर काम मे सफलता मिलती है। हथेली पर तिल वाले लोग कभी भी हार नहीं मानते साथ ही अपनी जिंदगी में जो चाहते हैं वह हासिल कर लेते हैं और बेहद अमीर भी बनते हैं।

2. समुद्रशास्त्र के अनुसार दाहिनी आंख पर तिल होने का अर्थ है कि आप अपनी पत्नी से अत्यधिक प्रेम करते हैं। अगर तिल बाईं आंख पर हो तो पत्नी से कलह रहता है और दांपत्य जीवन सुखी नहीं रहता।

 

3. बता दें कि माथे पर तिल होने वालों को बलवान की श्रेणी में रखा जाता है। अगर किसी व्यक्ति की ठुड्डी पर तिल हो तो कहा जाता है कि वह अपनी पत्नी से अधिक प्रेम नहीं करता।.

4. समुद्रशास्त्र के अनुसार जिसके भी नाक पर तिल होता है, वे लोग बेहद ही खूबसूरत होने के साथ-साथ नखरीले भी होते हैं और इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है। नखरीले होने के बावजूद भी यह लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं और यह जो चाहते हैं , इन्हें आसानी से मिल जाता है।