आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 3 जून 2021 राशिफल में जानें।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन बेहद खास रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। भाई-बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मदद मिल सकती है। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। किसी जरूरी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होने की आशंका है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बढ़िया रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। बहुत ही जल्द किसी जरूरी काम में कामयाबी मिल सकती है। वाहन प्रयोग में थोड़ा सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका समय बेहतरीन रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। सफलता के कई अवसर हाथ लगेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। खर्चों पर कंट्रोल रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन कठिन रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। आमदनी के अनुसार फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतरीन नतीजा मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। मन में कुछ नया करने का जोश उत्पन्न हो सकता है। खानपान में थोड़ा संयम रखें। व्यापार में बड़ा झटका लग सकता है। अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपके जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाएगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका दिन नई उम्मीद के साथ शुरू होने वाला है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करके परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रियल स्टेट से जुड़े हुए लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। व्यापार में कोई नया बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। छोटी-छोटी बातों पर अधिक गुस्सा आ सकता है। आप अपने व्यवहार पर काबू रखें। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं और कोई योजना दोबारा से शुरू हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप रिश्ते में कुछ नई ताजगी का अनुभव कर सकते हैं।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। खास लोगों से जान पहचान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर जाने की योजना बन सकती है।