Rashifal 04 June 2021: कर्क समेत इन राशियों का फायदेमंद रहेगा दिन, पैसों की किल्लत होगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 4 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आप अपनी समझदारी से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको धन लाभ मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के कामों से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। आज पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। धन प्राप्ति के रास्ते नजर आएंगे। भाई बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म हो सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। नए लोगों से दोस्ती होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। आमदनी के रास्ते प्राप्त होंगे। आप जल्दीबाजी में कोई भी बड़ा फैसला मत लीजिए। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। जीवनसाथी के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दें। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। दूसरों को उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मन हर्षित होगा। अपनों से बातचीत हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। पड़ोसियों के साथ चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आप अपनी कोशिशों से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई दे रहा है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापारियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद मिलेगी। परिवार में सुख-सौभाग्य बनाने में आप सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान देना होगा। इधर-उधर के कामों में अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की नजरों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके मन में नई उमंग नजर आ रही है। दिन की शुरुआत नई उम्मीद के साथ होगी। कामकाज समय पर पूरे करेंगे। आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को भारी मात्रा में मुनाफा मिलेगा। आप व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी। रिश्तो में कुछ नई ताजगी का अनुभव हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रुपए-पैसों की दिक्कत दूर होगी। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा, घर के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दोस्तों के साथ चल रहा मतभेद खत्म हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *