महाशिवरात्रि पर यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए आपके ऊपर है भगवान शिव की अपार कृपा।

आप तो जानते ही होंगे कि सोते वक्त सपने जरुर आते है। ऐसे में ये सपने जिंदगी से जुडे हो सकते है। या फिर किसी को डरावने सपने आते है। किसी को सपने में पैड-पौधे या फिर जानवर दिखते है।

वहीं कुछ लोगों को सपने में भगवान शिव के संबंधित चीजें जैसे कि शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या फिर कभी कभी तो खुद महादेव और पार्वती जी भी दिखते है। ऐसे में कहा जाता है कि अगर इनकी पहचान सही ढंग से कर ली जाए को हम सपनों का मतलब आसानी से जान सकते है।

बता दें कि सपने कई प्रकार के होते है जैसे कि अच्छे और बुरे। अगर आप बहुत बुरे भी है और आप ज्यादा पूजा पाठ करते है तो आपको आध्‍यात्‍मिक सपने आते हैं तो इसका मतलब है कि आपके विचार हर किसी के लिये सकारात्‍मक हैं।

क्‍या आप अक्‍सर अपने सपने में भगवान शिव को देखते हैं? अगर हां, तो इसके पीछे भी बहुत बड़ी चीज़ छुपी हुई है, जिसका जिक्र आज हम यहां करने वाले हैं। तो आज हम आप को इस आर्टिकल में बताएंगे कि अगर आपके सपने में भगवान शिव से संबंधित चीजें दिखती है तो उसके क्या फायदे होते है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

 

महाशिवरात्रि से पहले सपने में दिखी इन चीजों का मतलब क्या है?
1. सपने में शिवलिंग देखना

आप को जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके जीवन में लंबे समय से परेशानियां चल रही है। ऐसे में अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दे तों समझ लिजीए की आपका अच्छा समय शुरु होने वाला है। सपने में शिवलिंग का आना आर्थिक सुधार की और इशारा करता है।

 

इसके अलावा आपको कहीं से भी अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सपने में शिवलिंग देखना यह सपना आपको ध्‍यान में लीन होने के लिये बोलता है। ध्‍यान लगाने से शिव जी को स्‍पष्‍ट देखा जा सकता है। सपने में शिवलिंग देखा है तो इसका मतलब है कि आपकी जीत होगी, परेशानियां मिटेंगी और धन बढ़ेगा।

2. सपने में सांप का दिखना

बता दें कि अगर आप को सपने में सांप दिखाई दे तो समझ लिजीए कि जल्द ही आपको बडा धनलाभ होने वाला है। जिन लोगों को सांप दिखाई देते है, उन्हें बडा धनलाभ देखने को मिलता है।

 

वहीं सपने में अगर कोई भी सांप फन फैलाए हुए हो ओर आप उसको पिछे कि ओर से देखें तो आपके लिए शुभ फल देने वाला होता है।