शास्त्रों में इन चीजों को खोना माना गया है अशुभ, इनके खोने से जीवन में आती हैं परेशानी

हमारे शास्त्रों में सोने और चांदी की धातु को काफी शुभ माना गया है और ऐसा कहा जाता है कि इन धातुओं को खरीदने से इंसान को धन संपत्ति का लाभ होता है। सोने से बने कई तरह के आभूषण बाजार में बिकते हैं और लोग शादी-ब्याह या फिर किसी शुभ कार्य के दौरान इन्हें जरूर खरीदा करते हैं।

सोना खोना होता है अशुभ

सोने को लक्ष्मी मां का रूप माना गया है और ज्योतिषओं के अनुसार यदि सोना खो जाए, तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और इसका असर गुरु ग्रह पर भी पड़ता है। क्योंकि सोने का नाता गुरु ग्रह से होता है और सोने के आभूषण खोने से गुरु ग्रह अशुभ परिणाम देता है।

सोने के आभूषण खोने से जीवन पर पड़ता है बुरा प्रभाव-

नाक की नथ खोना

कई सारी महिलाएं नाक में नथ यानी नोज रिंग पहनना करती हैं। लेकिन किसी महिला की नोज रिंग अगर खो जाती है तो उस महिला को आने वाले दिनों में मान-सम्मान से जुड़ी कई परेशानियां सहन करनी पड़ सकती हैं। दरअसल नथ को महिलाओं के मान सम्मान से जुड़कर देखा जाता है।

कान की बाली

किसी विवाहित लड़की की कान की बाली खोना भी शुभ नहीं माना गया है। शास्त्रों के अनुसार कान की बाली खोना किसी बुरी घटना से जुड़ा होता है और जिसकी कान की बाली खो जाती है उसको भविष्य में कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।

मांग टीका

राजस्थान और दक्षिण भारत के राज्य में विवाहित स्त्री मांग टीका जरूर पहनना करती है और मांग टीके को सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन सोने का मांग टीका अगर खो जाए तो इससे घर के लोगों के जीवन में तनाव बढ़ जाता है। इसलिए सोने का मांग टीका खोना शुभ नहीं माना गया है और इसका खोना किसी तनाव के आने का संकेत होता है।

कंगन या चूड़ियां

अगर किसी महिला का सोने का कंगन या चूड़ियां खो जाएं तो वो समझ लें की जीवन में कोई बहुत बड़ी दुर्घटना होने वाली है और दुर्घटना के चलते उसे चोट लगने वाली है।

पायल

चांदी की धातु से बनें आभूषण खोना भी अपशकुन माना जाता है। ज्योतिषओं के अनुसार अगर किसी महिला की दाहिने पांव की पायल खो जाए तो उस महिला को किसी अपमान का सामना करना पड़ सकता है। जबकि बाएं पैर की पायल का खोना जीवन में कोई अनहोनी होने की और संकेत करता है। इसके अलावा बिछुए खोना पति के जीवन में आने वाली किसी परेशानी का संकेत होता है।

अंगूठी खोना

सोने या फिर चांदी की अंगूठी खोना भी शुभ नहीं माना जाता है। अंगूठी इंसान की सेहत से जुड़ी होती है और इसके खोने का मतलब होता है कि इंसान की सेहत आने वाले दिनों में खराब हो सकती है।

गले का हार या चेन

गले की चेन को इंसान के सुखों से जोड़कर देखा जाता है और अगर किसी व्यक्ति की सोने की चेन खो जाए तो उस व्यक्ति के जीवन के सुख आने वाली दिनों में कम हो जाते हैें और उसको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *