इन राशियों की सालों बाद खुलने जा रही है किस्मत, शिव और आनंद नाम के बने शुभयोग, हर क्षेत्र में मिलेगी खुलेंगे सफलता के द्रार।

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति मनुष्य के जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार पर प्रभाव डालती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इसकी वजह से हर क्षेत्र में सकारात्मक रिजल्ट मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है।

आपको बता दें कि आज ग्रह-नक्षत्रों के सितारे शिव और आनंद नाम के दो शुभ योग बना रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ राशियों को इसका फायदा मिलेगा तो कुछ राशियों को परेशानियों से भी गुजरना पड़ सकता है। आखिर यह दोनों शुभ योग आपकी राशियों पर कैसा असर डालेंगे? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का इस शुभ योग से समय बेहतर होने जा रहा है। आप अपनी कल्पना शक्ति से अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। कामकाज की योजनाओं में आपको अच्छा फल मिल सकता है।

लेन-देन में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा।

 

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन में खुशियों की बहार आने वाली है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। किस्मत पूरा-पूरा सहयोग देगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रह सकता है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। किसी से बातचीत के दौरान बहसबाजी होने की संभावना बन रही है।

आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं। पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको अपने अधूरे कार्यो पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। किस्मत का साथ ना मिलने की वजह से आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ऑफिस में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके स्वास्थ्य में कमजोरी देखने को मिलेगी। आप संतुलित आहार का सेवन कीजिए। आप कोई भी निवेश करने से बचें।

 

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है, जिसके चलते आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। कठिन परिस्थितियों में परेशान होने की बजाय आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है।

यदि आप अपनी बुद्धिमानी का इस्तेमाल करेंगे तो हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय बेहतरीन रहेगा। शुभ योग की वजह से आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

खास लोगों के सहयोग से आपको अपनी योजनाओं में भारी मुनाफा मिलने के संकेत दिख रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपके द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित होगी। पैसों से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा परंतु आपको पैसों के मामले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

यदि आप किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए। कुछ करीबी लोगों से धोखा मिलने की संभावना है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय शानदार रहने वाला है। समाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के सहयोग से काम में अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ मिलेगा। घरेलू चीजों की खरीदारी हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग देंगे। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आपके प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। कुछ रुके कामकाज में आपको सफलता मिल सकती है।

किसी व्यक्ति से आपको फायदा मिलने की उम्मीद बन रही है। आपके उत्साह में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। यदि आप कामकाज में ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य पूरे करेंगे तो इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप अपने लव पार्टनर से किसी भी बात को लेकर बहसबाजी करने से बचें, इससे आपके संबंधों में दूरियां बन सकती हैं।

आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा। बाहर के खानपान से दूर रहें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी सहायता कर सकते हैं।

 

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय अति उत्तम रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप साझेदारी में काम शुरु करते हैं तो इसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिल सकता है।

आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक दृष्टि से आपका समय मजबूत रहने वाला है। धन कमाने की योजनाएं हाथ लग सकती हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। आपके जीवन की समस्याओं का समाधान हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है।

आप अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करके काफी खुश होंगे। आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। आपको दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।