आखिर बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से क्यों मना किया जाता है? इसके पीछे की वजह क्या है? जानिए……

हमारे घर में कई लोग होते है जो बिस्तर पर बैठकर खाना पसंद करते है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो बिस्तर पर बैठकर खाना बहुत गलत माना जाता है। जिस स्थान पर हम सोते है वहां बेठकर खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे अन्न का अपमान होते है, घर की भी बरकत चली जाती है।

लेकिन आज के आधुनिक युग में काफी लोग शास्त्रों की बातों पर विश्वास नहीं करते। वे इसे अंधविश्ववास का करार दे देते है। लेकिन मानने वाले मानते भी है और इन चीजों का पालन भी करते है। बिस्तर पर बैठकर खाने से लक्ष्मी रुठ जाती है। इससे धन की तो हानि होती है, साथ ही साथ सेहत पर भी बुरा असर पडता है।

वास्तु के अनुसार बिस्तर से जुड़ी कुछ ऐसी चीज़ें बताई हैं, जिन्हें करने से हमें धन हानि सहित कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हो सकता है हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में यही सब गलतियां कर रहे हों और परेशानियां भी झेल रहे हों। आज हम आप को इस आर्टिकल में बिस्तर से जुडी कुछ चीजें बताने जा रहे है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

 

1. बिस्तर पर बैठकर भूल से भी ना खाएं खाना

शास्त्रों के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना बहुत नुकसानदायक होता है। क्योंकि बिस्तर पर खाना खाने से लक्ष्मी रूठ जाती हैं, इससे अन्न का अपमान होता है। हम जिस स्थान पर सोते हैं वहां खाना कभी नहीं खाना चाहिए, आपके घर की बरकत हमेशा के लिए चली जाती है और इसके साथ साथ आपको कई बीमारियां भी घेर लेती हैं।

2. बिस्तर के सामने कभी आईना नहीं लगाना चाहिए

वास्तुशास्त्र की मानें तो बेड के सामने कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। सुबह के समय जब आप नींद से जगते है तो उसके बाद अपना चेहरा देखने की कोशिश ना करें। क्योंकि आईना देखने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा हमारे ऊपर पडता है। इसलिए बिस्तर के सामने आईना नहीं लगाना चाहिए।

3. बिस्तर को बिखरा हुआ नहीं रखना चाहिए

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर सोकर उठने के बाद हम बिस्तर ऐसा ही छोड दें है तो ऐसा करने से घर में पैसा आने में कमी हो जाती है आपर आर्थिक रूप से कमजोर होने लगते हैं। जब भी उठे तो बिस्तर को ठीक कर दे और कोशिश करें कि बेडशीट में एक भी सिलवट न हो तो अच्छा है।

 

4. झूठे बर्तन नहीं छोडने चाहिए

वास्तु के अनुसार रात को खाने के बाद रसोईघर में झूठे बर्तन नहीं छोडना चाहिए। क्योंकि इससे आर्थिक हानि हो सकती है। जहां तक संभव हो रात में ही बर्तन साफ करके रखें। यदि आप ऐसा करने से घर से निगेटिविटी बाहर निकल कर तरक्कती के द्वार खुलते हैं।

5. बाथरुम में रात को बाल्टी भरकर रखना चाहिए

वास्तु के हिसाब से रात को बाथरूम में पानी की बाल्टी भरकर रखना भी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है। अगर आप रात में रसोईघर में पानी की बाल्टी भरकर रखते हैं तो ऐसा करना आपको धन लाभ दिला सकता है।

6. कलश में हमेंशा जल भरकर रखना चाहिए

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के पूजा स्थल की दिशा हमेशा घर के ईशान कोण में होना चाहिए। इसके अलावा इस दिशा में सदैव जल भरा हुआ कलश रखना चाहिए। ऐसा करना आपके जीवन में सफलता के द्वार खोलता है।

 

7. घर के बाहर कूडा नहीं फैंकना चाहिए

वास्तु के अनुसार घर के बाहर कूड़ा फैंलाना भी आपको संकट पैदा कर सकता है। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर कूड़ेदान नहीं रखा जाना चाहिए। ऐसा करना आपके पड़ोसियों को आपका दुश्मन बनाने में समय नहीं लगाएगा।

8. सूर्यास्त के बाद किसी को दान नहीं देना चाहिए

वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी को भी किसी भी प्रकार का दान नहीं देना चाहिए। इसके अलावा दूध, दही और नमक भी इस समय नहीं देना चाहिए। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है।