आखिर पूजा करते समय हमारी आंखो में आंसू क्यों आ जाते है? इस के पीछे का रहस्य क्या है? जानिए….

आप तो जानते होंगे कि हमारे सनातन धर्म धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाता है। ऐसे में पूजा करते वक्त कई बार हमारी आंखे नम हो जाना, नींद जैसा होना या फिर उबासी आना, छींक आना यह एक बडा रहस्य है।

आज हम आप को इस आर्टिकल में बताने जा रहे है कि आखिर पूजा करने के दौरान हमारी आंखो में से आंसू क्यों आ जाते है? इसके पीछे का रहस्य क्या है? तो आइए इस के बारे में विस्तार से जानते है।

आखिर पूजा के दौरान हमारी आंखो में क्यों आ जाते है आंसू?

1. दोहरी सोच में पडना

सनाधन धर्म के शास्त्रो के अनुसार हम भगवान के सामने सच्चे मन से पूजा करते है। ऐसे में पूजा करते वक्त हमें उबासी और नींद आती है तो इसका अर्थ ये है कि हमारे मन में दोहरी विचारधारा सक्रिय है, जिस की वजह से मन में विचार आ रहे है।

 

अगर आप परेशान होकर सच्चे मन से भगवान की भक्ति में लील होते है तो आप को उबासी और नींद आने लगती है।

2. भगवान देते है ये संकेत

शास्त्रो के अनुसार अगर पूजा करते समय आंखो से आंसू निकलते है तो आप को समझना चाहिए कि भगवान आपको कुछ संकेत दे रहे है, क्योंकि जब आप सच्चे मन से भगवान का ध्यान करते है तो भगवान का आपसे सीधा संपर्क होता है।

 

शास्त्रो में कहा गया है कि अगर पूजा के समय आपके आंसू निकलते है तो आपको ये मान लेना चाहिए की कोई ईश्वरीय शक्ति आप को को संकेत दे रही है और आप ये भी कह सकते है कि आप के द्रारा की गई पूजा सफल हो गई, जिसके परिणाम रुप आपकी खुशी को आंसू के रुप में छलका रही है।

3. नकारात्मक होना

कहा जाता है कि पूजा के समय आंसू आना, ऊबासी या फिर नींद आना नकारात्मकता होने का भी कारण हो सकता है।

 

जब भी कभी हमारा मन पूजा पाठ , धार्मिक ग्रंथ पढने में या फिर आरती के दौरान ना लगे, साथ ही साथ शरीर भारी हो ऐसा महसूस होने लगे तो आप को ये बात समझनी चाहिए की कोई ना कोई नकारात्मक ऊर्जा आप के आसपास मौजूद है।