आखिर गाय को रोटी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके पीछे क्या कहती है पौराणिक मान्यता, ये है गाय को रोटी खिलाने के 5 फायदे।

हमारे सनातन धर्म में गाय को एक पूजनीय स्थान दिया गया है। इसी वजह से हम गाय को गौमाता भी कहकर बुलाते है। गाय में 33 हजार देवी-देवताओं का वास होता है। गाय का दूध भी सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है। वहीं गाय के गौमूत्र और गोबर से अलग तरह के कीटनाशक का प्रयोग होता है।

आखिर गाय को रोटी खिलाने के पीछे का धार्मिक कारण क्या है?

आप तो जानते ही होंगे कि हमारे हिंदू धर्म में गाय को माता की तरह पूजा जाता है। वहीं गाय की सेवा करने से हमारा घर-परिवार भी सुखी संपन्न रहता है। वहीं जिस घर में गाय की सेवा होती है, वहां किसी भी तरह की विपत्ति-बाधाएं जल्दी उत्पन्न नहीं होती।

हालांकि शहरीकरण की वजह गाय को शहर में पालना संभव नहीं। लेकिन इससे जूडी मान्यताएं लोग जरुर मानते है। मान्यता के अनुसार शहरों में गाय को रोटी दी जाती है। लेकिन आजकल के युग में रोटी खिलाने का प्रचलन बदल गया है। ऐसे में कई बार हम से बडी गलती हो जाती है, जो कि बेहद अशुभ है।

 

गाय को रोटी खिलाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

रोज गाय को रोटी खिलाना एक तरह से शुभ माना जाता है। लेकिन आजकल इसका तरीका बदलने लगा है कि जो कि काफी अशुभ है। हमारे शास्त्रो के अनुसार रोटी खिलाने के लिए कुछ बातों को ध्यान देना चाहिए। लोग गाय को खिलाने के लिए रोटी तो रख देते है, लेकिन रोटी गाय को नहीं दे पाते। ऐसे में वही रोटी गाय को दो या तीन दिन बाद खिलाई जाती है।

ऐसे में गाय को दो-तीन दिन पहले वाली खिलाई गई रोटी से घर में बदहाली, दुख और आपत्ति का साया मंडराता है। ऐसे में यह सदैव याद रखना चाहिए कि गाय को देने के लिए रोटी रखी है वह बासी ना हो।

इसके साथ गाय को बासी रोटी खिलाना एक तरह से उनका अपमान करने जैसा है। ऐसे में गाय का अपमान करना घर में विपत्ति लाता है। अगर जो आप ये कार्य कर रहे है तो आज ही आप अपनी आदत को बदल लीजिए।

 

यै हे गाय को रोटी खिलाने के फायदे

1. शास्त्रों के अनुसार गाय के अंदर 33 करोड देवी-देवीताओं का वास है। ऐसे में अगर आप पहली रोटी गाय को खिलाते है तो आपको सभी देवी-देवताओं का आर्शीवाद मिलता होता है।

2. गाय को गुरु के साथ भी जोड के देखा गया है। ऐसे में गुरुवार के गिन गाय को हल्दी की रोटी खिलाने से धन, सपंत्ति और सुख में वृद्धि होती है। वहीं दुष्ट ग्रह भी शांत रहते हैं।

3. जो लोग मानसिक त्रास से हैरान है वे गाय को मीठी रोटी खिलाएं। अगर आप ऐसा करते है तो शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और शरीर की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

4. अगर आपके आपके सभी ग्रह खराब स्थिति में हैं तो आपको गाय को प्रतिदिन रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपको सभी ग्रहों के शुभ फल प्राप्त होने लगेंगे।

5. अगर को आपकी कोई इच्छा काफी समय से पूरी नही हुई है तो आप प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपकी वह इच्छा जल्द ही पूर्ण हो जाएगी।