आजकल दांतों के कीड़े लगने या फिर सड़ने की समस्या कई जगह सुनने में आती है खासकर ये समस्या बच्चों में ज्यादा पाई जाती है लेकिन अब बड़ों में भी ये देखने को मिलने लगा है। व्यक्ति इस समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है क्योंकि इससे दांत में ऐसा दर्द होता है जिससे व्यक्ति न कुछ खा सकता है और न ही कुछ पी सकता है। इससे पूरी लाइफस्टाइल प्रभावित होती है। कई बार ऐसा होता है कि हम खाना खाने के बाद दांतों का कुछ खास ध्यान नहीं रखते हैं।
जैसे कि अगर आपके दांत में कुछ फंस जाता है तो उसे हम बाहर नहीं निकालते हैं जो अंदर ही अंदर दातों को सड़ा देता है और बाद में इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ता है। फिर ये जल्द ही ऐसे दर्द में तब्दील हो जाता है जिससे लोग छुटकारा पाने के लिए डेंटिस्ट के पास जाते हैं। वहीं हम ये भी जानते हैं दांतों से जुड़ी समस्या के लिए खर्च भी बहुत ज्यादा हो जाता है क्योंकि इसका इलाज महंगा होता है।
इसलिए कई सारे सावधानियों के बाद ही दांतों को साफ और सही रखा जा सकता है लेकिन हर कोई के साथ ये संभव नहीं हो पाता है कि वो प्रतिदिन दांतों के लिए रूटीन फॉलोव करें। एक बार दांत खराब होने स्टार्ट हुए तो बस फिर इसके साथ और दांतों में भी कीड़े लगने स्टार्ट हो जाते हैं।
कई सारी बिमारियों का तो आपने घरेलू इलाज भी पढ़ा होगा लेकिन वहीं दांतों में जब कीड़े लग जाते होंगे तो आप डॉक्टर के पास ही जाते होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे इसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी वहीं आप घर पर ही दांतों का कीड़ा आसानी से निकाल पाएंगे।
तो आइए जानते है कौन से हैं वो उपाय। इसके लिए आपको बहुत पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है और न ही ये बहुत मुश्किल है आप इस छोटे से उपाय को अपनाकर अपने दांतों को फिर से स्वस्थ कर सकते हैं।
इसके लिए आपको एक चुटकी पान वाला चूना लेना होगा और एक चुटकी पिसी हुई फिटकरी लेनी होगी। इन दोनों को अच्छे से मिलाकर इसमें दो बुंद पानी डालकर पेस्ट बना लें।
अब इसे किसी सुई या माचिस की तीली की मदद से अपने दांतों में जहां कीड़े लगे हैं वहां लगाए। इसके बाद आपको खुद ही असर समझ में आने लगेगा