सालो बाद राहु-केतु का इन राशियों पर रहेगा शुभ असर, भाग्य में बड़े बदलाव के मिल रहे संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु को प्रभावशाली ग्रह माना जाता है, अन्य ग्रहों की तरह राहु और केतु का अपना कोई वास्तविक आकार नहीं होता है, विशेष रुप से इनको रहस्यमय ग्रह माना गया है, आम धारणा के अनुसार देखा जाए तो राहु-केतु अशुभ फल प्रदान करते हैं और कहीं ना कहीं यह बात सत्य भी है, परंतु हर बार इनका प्रभाव अशुभ नहीं रहता है, अगर यह व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थिति में विराजमान हो तो इससे व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सालों बाद कुछ राशियों के लोगों के जीवन में राहु-केतु का शुभ प्रभाव रहने वाला है, इन राशियों की कुंडली में राहु-केतु की शुभ स्थिति की वजह से भाग्य में बड़ा बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों को राहु-केतु के शुभ प्रभाव की वजह से इनके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। इच्छाशक्ति मजबूत हो सकती है। आप अपने जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का आसानी से सामना कर सकते हैं। घरेलू जीवन से मुक्ति मिलेगी। आपका जीवन खुशहाल रहने वाला है। कामकाज में साहस और हिम्मत मिल सकती है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को व्यापार में नुकसान होने की संभावना दिख रही है। जिसकी वजह से आप चिंता में उलझ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिक परेशानियों की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आपका कमाया गया धन इधर-उधर के कामों में व्यर्थ खर्च हो सकता है। धन खर्च करते समय आपको सोच विचार करने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कामकाज के प्रति आपको धैर्य और संयम बनाए रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आपके स्वभाव में परिवर्तन आ सकता है। गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। आप जल्दी बाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए क्योंकि जल्दी बाजी में लिया गया फैसला उचित नहीं होगा। मित्रों के साथ मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। वाहन के प्रयोग में सतर्क रहें। संपत्ति के मामलों में वाद विवाद हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के खर्चों में बेतहाशा वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। आप बेकार के कार्यों में समय बर्बाद ना करें। खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यस्थल में अधिकारियों के साथ मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों को राहु और केतु से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपको अपने कामकाज में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। रोजगार बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना बन रही है। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। विभिन्न क्षेत्रों से आपको लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। बिजनेस में विस्तार हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को राहु-केतु के शुभ प्रभाव से मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल की परेशानियां दूर हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन का संतुलन बना रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। आप अपनी चतुराई से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। आपके जोश में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों को राहु-केतु के शुभ प्रभाव की वजह से भाग्य का सितारा मजबूत रहने वाला है। लेन-देन के कामों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। बिजनेस में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने मन पसंद भोजन का आनन्द लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के लोगो को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। आपकी सोच नकारात्मक हो सकती है। कामकाज में असफलता हासिल होगी। आप कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाने से पहले सोच विचार अवश्य कीजिए। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। अध्यात्मिक की तरफ झुकाव बढ़ सकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। कार्यस्थल में आप कामकाज की बारीकियों को समझने की कोशिश करेंगे। आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। इसलिए आप धन से जुड़े हुए मामलों में सावधान रहें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्तो में खटास आने की संभावना बन रही है। आपको कठिन परिस्थितियों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिलने की संभावना बन रही है। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। भागीदारों से मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। सरकारी कार्यों में आपको कामयाबी मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आपके वेतन में वृद्धि होगी। आप ईमानदारी के साथ अपने कार्य पूरे करेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। बड़े अधिकारियों के साथ आपके मधुर संबंध बने रहेंगे। कोई कोर्ट कचहरी का मामला सुलझ सकता है जिससे आपका मन खुश होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को राहु-केतु के शुभ प्रभाव से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करके अपने काम सफल कर सकते हैं। सभी चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित रहने वाला है। जीवन साथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों को अपनी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने कामकाज में कोई नया प्रयोग करने की कोशिश कर सकते हैं। जिसका आपका आपको कुछ अच्छा लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान लगाना कठिन हो सकता है। आमदनी से अधिक खर्चा बढ़ेगा। घर परिवार में किसी सदस्य से बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

One Comment on “सालो बाद राहु-केतु का इन राशियों पर रहेगा शुभ असर, भाग्य में बड़े बदलाव के मिल रहे संकेत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *